बिलासपुर। कोटा पुलिस ने शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर 29 लाख रुपए से ज्यादा गबन करने का आरोप है। आरोपी का एक साथी अभी भी फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार 03.03.2026 को नरेंद्र प्रसाद मिश्रा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि नवल सिंह पैकरा लेखपाल/सहायक ग्रेड 02 एवं देवेंद्र कुमार पालके वृत्य विकास खंड कोटा के द्वारा सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक 2504422 रुपए एवं मार्च 2025 से नवंबर 2025 तक 457800 रुपए का गबन किया है। दोनो ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कुल 2962222 रुपए निकाल लिए। शिकायत के आधार पर थाना कोटा में धारा 316(5), 318(4), 338, 336 (3), 340 (2), 3 (5) बी. एन. एस. के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के फरार आरोपीगण 01. नवल सिंह पैकरा एवं 02. देवेंद्र कुमार पालके को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने जाल बिछा रखा था। आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर रेड कार्यवाही किया जा रहा था। तभी आरोपी देवेंद्र कुमार पालके का मोबाइल लोकेशन साइबर सेल से मिला। जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारिओ को दिया गया। उनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी देवेंद्र कुमार पालके पिता स्व गुलदचंद पालके उम्र 38 वर्ष निवासी धरमपुरा वार्ड क्रमांक 14 करगी रोड कोटा थाना कोटा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के फरार आरोपी नवल सिंह पैकरा का लगातार पता तलाश जारी है।कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, विशेष भूमिका रही।
नाम आरोपी : –
1- देवेंद्र कुमार पालके पिता स्व. गुलाबचंद पालके उम्र 38 वर्ष निवासी धरमपुरा वार्ड क्रमांक 14 करगी रोड कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
