बिलासपुर। रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम ढाई क्विंटल गांजा जप्त किया है। गॉजा कीमती 1 करोड़ 22 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने 01 गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश के बुढ़ार का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17.04.2026 को सूचना मिला कि मारुति अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 में अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा कटघोरा से मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह और SDOP कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय को सूचना की जानकारी दी। अधिकारियों से मिले दिशा निर्देशन के आधार पर रेड कार्यवाही करने के लिए पुलिस की टीम नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेडी मुंडा के लिए रवाना हुई। कुछ ही देर में कटघोरा की ओर से आ रही अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 आती हुई दिख गई। कार को रोककर चेक करने से भारी मात्रा में गांजा मिला। जब गांजा की तौल कराया गया तो 245 किलोग्राम निकला। जिसकी कीमती 1 करोड़ 22 लाख रुपए बताया जा रहा है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा को भी जप्त कर लिया गया है। गांजा तस्करी करने वाला तस्कर ने अपना नाम और पता अमित कुमार केवट निवासी भुतही टोला बुढार बताया। तस्कर के खिलाफ थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरी. अनिल अग्रवाल, accu प्रभारी निरी. गोपाल सतपथी, उपनिरी. विष्णु यादव, उप निरी.कमलेश बंजारे, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली एवं अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
जप्ती – 245 किलोग्राम गॉजा कीमती 1 करोड़ 22 लाख रूपये, गॉजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मारुति अर्टिगा कीमती 8,00,000 रुपए कुल कीमती 13,050,000 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी –
1. अमित कुमार केवट पिता त्रिवेणी प्रसाद केवट उम्र 33 साल निवासी भुतहीटोला थाना बुढार जिला शहडोल मध्य प्रदेश।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
