बिलासपुर। रेत, गिट्टी, मिट्टी के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। निरतु में अवैध रूप से डंप 70 ट्रैक्टर रेत को जप्त किया गया है। यहां एक JCB को भी जप्त किया गया है। इसी तरह अवैध रेत का परिवहन करते हुए दो हाइवा और 3 ट्रैक्टर को जप्त किया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम तखतपुर के मार्गदर्शन में शनिवार सुबह ग्राम निरतु के घाट में राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए एक जेसीबी और हाइवा को रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों वाहनों को तत्काल जब्त कर थाना कोनी के सुपुर्द किया गया। इस दौरान टीम ने ग्राम निरतु में अवैध रूप से डंप की गई रेत पर भी बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 70 ट्रैक्टर रेत को जब्त किया है। इसी तरह खनिज अमला बिलासपुर ने सकरी, गनियारी, तुरकाडीह, कोनी, मस्तूरी, पचपेड़ी, जोंधरा, गोपालपुर, कुकुरदिकला, भिलोनी, मानिकचौरी क्षेत्र की जाँच की। जाँच के दौरान सकरी क्षेत्र में खनिज गिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। पचपेड़ी क्षेत्र में खनिज ईट मिट्टी का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जप्त किया गया। गोपालपुर क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया। जोंधरा क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जप्त किया गया। मानिकचौरी क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया। इस प्रकार जप्त कुल 05 वाहनों को पुलिस थाना सकरी व पचपेड़ी कि अभिरक्षा में रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग,राजस्व विभाग व पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 1, 2026दूरदराज के स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी, गांव के पढ़े लिखे युवकों को दी जाएगी जिम्मेदारी
बिलासपुरAugust 31, 2026तलवार और चाकू लेकर घूम रहे थे 6 लोग, आधी रात पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ लिया, वारदात करने की थी तैयारी
बिलासपुरAugust 31, 2026विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में रतनपुर में भव्य रैली, मंदिर ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन, गैर हिन्दुओं को दुकान लगाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग
बिलासपुरAugust 30, 2026जेन-जी शब्द पर रघु ठाकुर की आपत्ति, कहा- विदेशी प्रभाव और पूंजीवाद से तय हो रहे आंदोलनों के एजेंडे
