बिलासपुर। आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई करके 75 लीटर महुआ शराब जप्त किया है। दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आबकारी विभाग को तखतपुर क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बेचने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग की टिम साल्हे कापा पहुंची और दो घरों में दबिश देकर 75 महुआ शराब जप्त किया है। गांव की सोमारिन बाई पति फूल चंद्र 38 वर्ष के पास 45 लीटर और मधुलता धुरी पति स्व. रामगोपाल उम्र 40 वर्ष के घर 30 लिटरहुआ शराब पकड़ा गया। मधुबाला के घर से 210 किलो महुआ लाहन भी जप्त किया गई है। महिलाओं के पास से शराब बनाने के बर्तन और भट्ठी भी जप्त किया गया है। विभाग ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धारा – 34 (1) क, 34 (2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है और दोनों को जेल भेज दिया गया है। इस छापामार कार्रवाई में विभाग के स. जि.आ. अधिकारी छबि पटेल, आ.उप नी. धर्मेंद्र शुक्ला, मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी, अनिल पांडे ,जयशंकर कमलेश तथा आरक्षक राहुल दुबे, दिशा लहरे शामिल थे।
ज़िला का नाम – बिलासपुर
कायम प्रकरण संख्या – 02
धारा – 34(1)क, 34(2),59(क)
जप्त मदिरा – 75 लीटर महुआ शराब
आरोपियों के नाम 1. सोमारिन बाई पति फूल चंद्र 38 वर्ष निवासी साल्हे कापा थाना तखतपुर से 45 ली महुआ शराब जप्त
2. मधुलता धुरी पति स्व. रामगोपाल उम्र 40 वर्ष निवासी डडहा थाना चकरभाठा जप्त मात्रा 30 लीटर महुआ शराब 210kg लाहन
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
