मध्य प्रदेश के तीन युवक बिलासपुर में बेचने लगे गांजा, 20 किलो गांजा के साथ तीनों गिरफ्तार

बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। तीनो युवक ऑटो में बैठकर आए और ज्वाली पुल में उतर गए। इसके बाद पिट्ठू बैग में रखे गांजा को बेचने के लिए ग्राहक तलाश करने लगे। तीनो आरोपी मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहने वाले है।

मिली जानकारी के अनुसार 18.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि तीन युवक ज्वाली नाला के पास ऑटो से उतरकर गांजा बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली से टीम गठित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया तथा उनके दिशा-निर्देश पर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान ज्वाली नाला के पास संदिग्ध तीन व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग पीठू बैग में गांजा बरामद हुआ। जिसमें आदित्य कुचबदिया के पास से 07 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹3,50,000/-, पंकज कुचबदिया के पास से 07 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹3,50,000/-, कोहिनूर कुचबदिया के पास से 06 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत ₹3,00,000/- है। कुल 10 लाख रुपए की 20 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 257/2026 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। नशे का व्यापार करने वाले आरोपियों के विरुद्ध एंड-टू-एंड विवेचना कर अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।

00 गिरफ्तार आरोपी :
1. आदित्य कुचबदिया, पिता अतुल कुचबदिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी साजली, थाना सनौधा, जिला सागर (म.प्र.)
2. पंकज कुचबदिया, पिता विनोद कुचबदिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी सुखीसेवनिया, थाना सुखीसेवनिया, जिला भोपाल (म.प्र.)
3. कोहिनूर कुचबदिया, पिता धरम राज कुचबदिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी पथरिया, थाना पथरिया, जिला दमोह (म.प्

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *