सरगुजा। ACB की टीम ने सूरजपुर जिले के सेंधोपारा में पटवारी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी ने जमीन नामांतरण और रिपोर्ट बनाने के लिए रिश्वत की मांग किया था। बुधवार को ACB ने पटवारी को उसके ही ऑफिस में रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के मरहटा गांव के रहने वाले रूप सिंह ने सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो में पटवारी के खिलाफ शिकायत किया था। शिकायत में उसने बताया कि उनके और उनकी बहन के नाम पर सेंधोपारा, तहसील प्रतापपुर में जमीन है, जिसे SECL की महामाया खदान के लिए अधिग्रहित किया गया है। इस जमीन के नामांतरण और नौकरी से जुड़े रिपोर्ट बनाने के लिए उन्होंने पटवारी सौरभ गोस्वामी से संपर्क किया। तब पटवारी ने उससे इस काम के बदले 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।
रूप सिंह ने रिश्वत में 25 हजार रुपए देने में असमर्थता जताई और कुछ कम पैसे लेकर काम करने का निवेदन किया, लेकिन पटवारी नहीं माना और रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया। परेशान होकर रूप सिंह ने ACB में शिकायत की। जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद ACB की टीम बुधवार को कार्रवाई के लिए सेंधोपारा पहुंची। शिकायतकर्ता ने जैसे ही पटवारी को रिश्वत की रकम दी, उसे ACB की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लेकर एसीबी टीम अंबिकापुर पहुंची है। आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
