बिलासपुर। बस स्टैंड में सट्टा खिलाने वाले युवक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सटोरियों से एक मोबाइल और 185000/- रुपये नगद जप्त किया गया है। गिरफ्तार दोनो सटोरियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 22/04/2026 को मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति तखतपुर नया बस स्टैड वेलकम गेट के पास सटटा पटटी नामक जुआ खेला रहे है। सूचना पर थाना टीम गठित कर मुखबिर के बताये अनुसार रवाना होकर रेड किया तो एक व्यक्ति अभिषेक ठाकुर सटटा खिलाते रंगे हाथो पकड़ा गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और नगदी रकम 185000/-रुपये, पेन कापी जिसमें सट्टा नंबर लिखा गया था जप्त किया गया। पकडे गये सटोरिया ने बताया कि अपने साथी अस्मित गुप्ता के साथ मिलकर सटटा का काम करते है। सट्टा खेलकर पैसा का लाभ कमाते है। बयान के आधार पर अस्मित गुप्ता को भी हिरासत मे लिया गया है। सटोरियो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुवा प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराधकेे तहत विधिवत् कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि रमेशकुमार ओरके, आरक्षक ओंकार राजपूत, कलेश्वर यादव, संतोष पोर्ते, राजकुमार , हरिश यादव, नरेश निराला का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी- (1) अभिषेक सिंह ठाकुर पिता स्व पवन सिंह उम्र 35 साल निवासी शंकर वार्ड मल्हापारा मंुगेली
2. अस्मित गुप्ता पिता हेम कुमार गुप्ता उम्र 22 साल निवासी शंकर वार्ड मल्हापारा मंुगेली
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
