बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चोरी और मारपीट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चांदी के जेवर, बर्तन और होम थिएटर समेंत 1लाख 20 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।

सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रेल को अमनराज गुप्ता ने थाने में शिकायत किया था कि 18 अप्रेल को पारिवारिक कार्यक्रम में परिवार सहित जूना बिलासपुर गए थे। जब दूसरे दिन 19 अप्रेल को घर लौटा तो दरवाजे के ताला टूटा हुआ था। घर से बर्तन, चांदी के जेवर और नगदी रकम की चोरी हो चुकी थी। प्रार्थी की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मुरुमखदान निवासी विजय मानिकपुरी और लोकेश वैष्णव अनाप-शनाप खर्च कर रहे है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो प्रार्थी के घर चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही 5 अप्रेल को खमतराई निवासी भागीरथी केंवट के घर से होम थिएटर, रेंजर सायकल और सीलिंग फैंन चोरी करना स्वीकार किया। इसके अलावा अशोक नगर निवासी संतोष खरे के साथ मारपीट करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चांदी के जेवर, बर्तन, किराना समान, होम थिएटर और रेंजर सायकल समेंत कुल 1 लाख 20 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
