बिलासपुर। पुलिस ने पचपेड़ी में बलवा कर प्राणघातक हमला करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोटर सायकल टकराने की बात को लेकर लाठी, डण्डा, राड से 3 लोगों पर प्राणघातक हमला कर दिया था। गिरफ्तार सभी आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़ित ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17/05/2026 को दोपहर 12/30 बजे के लगभग प्रभाकर मार्शल की बडी मां के दशगात्र कार्यक्रम में आया था और प्रभाकर मार्शल, निमेश राय एवं दिलेश्वर मार्शल मोटर सायकल में बैठकर लाउड स्पीकर (हाथ पकडने वाला) लेकर सामाज में महिलाओं को दशगात्र कार्यक्रम में नहाने के लिये आवाज कर रहे थे। पेट्रोल पंप पचपेडी के पास रोड में पहुंचे थे कि उसी समय सामने की ओर से बादल जांगडे अपने मोटर सायकल को तेजी से चलाते हुए इनके मोटर सायकल को ठोकर मार दी। जिससे तीनों मोटर सायकल सहित गिर गये। इसके बाद तीनो ने उनसे कहा कि मोटर सायकल धीरे चलाओं, इतने में बादल जांगडे गुस्सा होकर मां बहन गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए बेल्ट से मारने लगा। वाद विवाद को देखकर विक्की जांगडे, विकास मार्शल आये और वे लोग भी मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मार देने की धमकी देते हुए लाठी डंडा एवं लोहे की वस्तु से मारपीट करने लगे। उसके बाद सरोज जांगडे एवं अन्य लोग आये और वे लोग भी एक राय होकर जान से मारने की धमकी देकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए किसी नुकिले चिज व ईंट से मारपीट किया है। मारपीट करने से प्रार्थी के सिर पीछे तरफ चोट लगा है, झगडा लडाई को निमेश राय बीच बचाव कर रहा था उससे भी मारपीट किया है। जिससे उसके सिर, कान, ओंठ, चेहरा में चोर लगा है। सभी को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट पर थाना पचपेड़ी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आहतों एवं गवाहों का बयान लिया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। घायलों और गवाहों के बयान से प्रकरण में आरोपियों संख्या 09 होने की जानकारी मिली। घातक पेचकस, बेल्ट और ईंट के टुकडा से आरोपियों द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नियत से हमला किया गया है। इसलिए पुलिस ने धारा 190, 191(2), 191(3), 109, बीएनएस जोड़ा गया है। आरोपी 1. बादल जांगडे ईंट जांगड़े का टुकड़ा, 2 सरोज जांगड़े से एक बेल्ट, विधि से संघर्षरत बालक से पेचकस को दिनांक 19/05/2026 को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपी 1 बादल जांगड़े पिता सरोज जांगड़े उम्र 19 वर्ष 2. सरोज जांगड़े पिता दऊवा जांगड़े उम्र 44 वर्ष 3. विक्की जांगड़े पिता सरोज जांगड़े उम्र 21 वर्ष, 4. तुलसी जांगड़े पिता दऊया जांगड़े उम्र 57 वर्ष, 5. ललीत जांगड़े पिता तुलसी जांगड़े उम्म्र 38 वर्ष, 6. शैलेंद्र जांगड़े पिता तुलसी जांगड़े उम्र 35 वर्ष, 7. इतवारी जांगड़े पिता दऊवा जांगडे उम्र 45 वर्ष और 02 नाबालिक बालक सभी निवासी ग्राम पचपेड़ी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ.ग. को दिनांक 19/05/2026 को विधिवत गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया है। आरोपीगणो से 01 नग ईट का टुकड़ा, 01 नग पहने हुए बेल्ट, 01 नग पेचकस व डण्डा जप्त
गिरफ्तार आरोपीया – 01. बादल जांगड़े पिता सरोज जांगड़े उम्र 19 साल
02. सरोज जांगड़े पिता दऊआ जांगड़े उम्र 44 साल
03 विक्की जांगेड़े पिता सरोज जांगड़े उम्र 21 साल
04 तुलसी जांगड़े पिता दऊआ जांगड़े उम्र 57 साल
05. ललीत जांगड़े पिता तुलसी जांगडे उम्र 38 साल
06. शैलेन्द्र जांगड़े पिता तुलसी जांगड़े उम्र 35 साल
07. इतवारी जांगेड़े पिता दऊआ जांगड़े उम्र 45 साल
एवं 02 नाबालिक आरोपी सभी निवासी ग्राम पचपेडी थाना पचपडी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
