बिलासपुर। बेलगहना चौकी से हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें बाप और बेटे को को गिरफ्तार किया गया है। शराबी बेटे के आतंक से मर्महित बाप ने अपने एक अन्य बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की हो हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे आत्महत्या बताने के लिए साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की तत्परता से हत्या का खुलासा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20.05.2026 को उमेन्द सिंह पटेल निवासी ग्राम रतखण्डी बेलगहना चौकी में आकर सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 19.05.2026 से 20.05.2026 की दरम्यानी रात इसका पुत्र गौरीशंकर पटेल पिता उमेन्द सिंह पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी जहर सेवन से मृत्यु हो गयी है। आत्महत्या के लिए उपयोग की गई जहर की शीशी वहीं पड़ी हुई है। सूचना पर बेलगहना पुलिस के द्वारा धारा 194 बीएनएसएस अन्तर्गत मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही में ली गई। जांच पंचनामा के दौरान पुलिस को मृतक की मृत्यु और परिस्थितियों को देखकर मामले में अपराध के घटित होने का संदेह हुआ। घटना की सूचना तत्काल उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर बेलगहना पुलिस के द्वारा फॉरेन्सिक टीम को घटना स्थल पर बुलाकर घटना स्थल और शव का बरीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मृतक गौरीशंकर के बदन पर साधारण चोटों के निशान तथा अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य मिले। घटना स्थल पर से ही जहर का खाली डब्बा भी बरामद हुआ। संदिग्ध परिस्थितियों के आधार पर बेलगहना पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुये मृतक गौरीशंकर पटेल के शव का पीएम कराया गया। मृतक गौरीशंकर की हत्या का साक्ष्य मिलने पर बेलगहना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 103 (1) बीएनएस अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक गौरीशंकर शराबी एवं झगड़ालू किस्म का था जो अपने घर वालों से अक्सर विवाद झगड़ा करता था। कुछ दिन पूर्व भी उसने घगड़ा किया था तो उसके खिलाफ पुलिस ने 151 की कार्यवाही कर जेल भेजा था। घटना दिनांक की रात भी मृतक आत्याधिक शराब के नशे में था। परिस्थितियों को देखते हुये पुलिस को मृतक के परिजनों पर संदेह होने लगा। तब पुलिस ने मृतक गौरीशंकर के परिजनों से पूछताछ की तो अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि घटना दिनांक की रात अत्याधिक शराब के नशे में मारपीट पर उतारू था। तब आरोपी के पिता उमेन्द सिंह पटेल, मृतक का भाई शिवशंकर पटेल एवं एक अपचारी बालक ने मृतक को मारपीट कर गिरा दिया। इसके बाद रस्सी से हाथ पैर को बांध कर मुंह को मरते तक दबाए रखा। आरोपीगण एवं अपचारी बालक ने एक राय होकर हत्या करने के बाद हत्या की घटना को आत्महत्या का स्वरूप देने के उद्देश्य से घर से कीटनाशक की शीशी लाकर मृतक के मुंह में डाल दिया और आसपास भी फैला दिया। दूसरे दिन सुबह आरोपी उमेन्द सिंह पटेल गांव के लोगों को अपने बेटे की आत्महत्या की सूचना देकर पुलिस को भ्रमित करने की उद्देश्य से चौकी बेलगहना में झूठा रिपोर्ट लिखा दिया। मामले में बेलगहना पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये एफआईआर के चन्द घण्टों में ही आरोपियों को गिरप्तार कर लिया है। एक राय होकर अपराध करने और साक्ष्य छुपाने का प्रयास भी किया गया। इसलिए मामले में धारा 238, 3 (5) बीएनएस जोड़ी गई। गिरप्तार आरोपी उमेन्द सिह पटेल, शिवशंकर पटेल एवं अपचारी बालक को न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि मोतीलाल सुर्यवंशी, आरक्षक धर्मेन्द्र कश्यप, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम, अंकित जायसवाल का विशेष योगदान रहा है।
नाम आरोपी
1 उमेन्द सिंह पटेल पिता स्व.मलेश राम उम्र 52 वर्ष साकिन रतखण्डी चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग.
2- शिवशंकर पटेल पिता उमेद्र सिंह पटेल उम्र 18 वर्ष 03 माह साकिन रतखण्डी चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग.
3- विधि से संघर्षरत बालक
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
