
ग्वालियर। छत्तीसगढ़ सरकार एक तरफ गौ पालकों से गोबर खरीद रहा है तो मध्य प्रदेश में अधिकारी भैस के सड़क में गोबर कर देने से मालिक पर जुर्माना ठोंक दिया है। ग्वालियर शहर में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा की गई ये अजीबोगरीब कार्यवाही चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला यह है कि सड़क पर एक भैंस ने गोबर कर दिया तो नगर निगम ने भैंस के मालिक पर 10 हजार का जुर्माना ठोक दिया। इतना ही नहीं, भैंस के मालिक बेताल सिंह ने नगर निगम में जुर्माने की राशि 10,000 जमा कर रसीद कटवा ली है।
इस मामला के सामने आने के बाद बेताल सिंह इस कदर डरा हुआ है कि वह मीडिया सामने आने से भी डर रहा है। मीडिया की टीम जब उसके पास पहुंची तो उसने बात करने से मना कर दिया। नगर निगम के क्षेत्र अधिकारी मनीष कनोजिया का कहना है कि शहर की सचिन तेंदुलकर मार्ग पर नई सड़क डाली जा रही थी। उसी दौरान वहां पर रहने वाले बेताल सिंह की भैंसें सड़क पर आ गईं और उसने गोबर कर दिया। उसी समय कलेक्टर और कमिश्नर का आना हुआ तो उन्होंने आदेश जारी कर दिया या तो इन भैसों को गौशाला छोड़कर आओ या फिर इनके मालिक पर जुर्माना किया जाए। इसी आदेश को लेकर हमने भैंस के मालिक पर 10000 का जुर्माना किया था। लेकिन सबसे रोचक बात यह है किस शहर में सैकड़ों की संख्या में आवारा पशु घूम रहे हैं, लेकिन नगर निगम के किसी भी अधिकारी का ध्यान उनकी तरफ नहीं जाता है। लेकिन अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करने वाले बेताल सिंह पर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने छोटी सी गलती पर इतनी बड़ी सजा दे डाली।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
