बिलासपुर। नयापारा सिरगिट्टी से 19 फरवरी को 14 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है।आरोपी युवक के अलावा नाबालिग को फरार करवाने में मदद करने वाले आरोपी की बुआ व बुआ के लड़के को भी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बनाया गया हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा में रहने वाले गोपाल ठाकुर की 14 वर्षीय बेटी दिनांक 19 अप्रेल को गायब हो गई थी,जिसकी रिपोर्ट उन्होंने सिरगिट्टी थाने में 20 अप्रेल को दर्ज करवाई।पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर ततपरता से खोजबिन शुरू की तब पता चला कि प्रकाश होटल सिरगिट्टी के पास से आरोपी मुजाहीर नाबालिग को मोटर साइकल में बिठा कर ले गया हैं। नाबालिग को भगा ले जाने वाले युवक के मुस्लिम होने के कारण कुछ लोग इसे धार्मिक रंग देने में जुट गए थे तथा लव जिहाद का मामला बताने लगे थे। समाज विशेष से जुड़े होने के कारण थानेदार पर भी उंगलीया कुछ लोग उठाने लगे थे,पर 20 अप्रेल को अपराध दर्ज होने के बाद थानेदार समेत उनकी टीम ने 48 घण्टे में ही 22 अप्रेल को आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया ।सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग जबलपुर में थी। प्रारंभिक पूछ ताछ में बालिका स्वेच्छा से जाने की बात कहती रही,पर बालिका के नाबालिग होने और जांच के आधार पर तथ्यो एवम साक्ष्यों की पुष्टि होने पर तथा बालिका के घर वालो के बयान के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को फरार करवाने में सहयोग करने वाले आरोपी युवक की बुआ व बुआ के लड़के को भी आरोपी बनाया हैं।पुलिस की जांच में इनकी भी भूमिका उजागर हुई हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
