बिलासपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश तथा उप संचालक, खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 5 हाइवा एवं 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया है।
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जून से 8 जून 2026 तक जिले के सरकंडा, सीपत, करगी, कोटा, पोड़ी, कोनी एवं मंगला क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से रेत एवं चूनापत्थर का उत्खनन तथा परिवहन करते पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान करगी क्षेत्र में रेत परिवहन करते एक हाइवा, कोनी क्षेत्र में चूनापत्थर परिवहन करते एक हाइवा तथा सरकंडा क्षेत्र में चूनापत्थर परिवहन करते दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। वहीं सीपत क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते एक हाइवा पर कार्रवाई की गई। इसी प्रकार मंगला क्षेत्र के शिवघाट बैराज से अवैध रूप से रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा पोड़ी क्षेत्र में रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्रों कोनी, कोटा, सरकंडा एवं सीपत की अभिरक्षा में रखा गया है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संपदा के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026भारी बारिश की संभावना : अरपा किनारे रहने वालों को किया गया अलर्ट, रोजगार मेला भी स्थगित
बिलासपुरOctober 27, 2026सड़क सुरक्षा पर सख्त, 892 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, अब निलंबित लाइसेंस पर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की दहशत : प्रशासन ने किया अलर्ट, कलेक्टर ने कहा हर परिस्थिति से निपटने तैयार रहें, तत्काल गांव से लेकर शहर तक कराएं मुनादी
बिलासपुरOctober 27, 2026छठ पूजा के लिए समिति गठित, प्रवीण झा बने अध्यक्ष और विनोद सिंह सचिव
