बिलासपुर। अटल बिहारी बाजपेयी विवि के कुलपति ने एक बार फिर से अपने मातहत अधिकारियों को कोरोना महामारी से बचने नीम की पत्ती, हल्दी और कच्चे प्याज़ व सेंधा नामक का सेवन करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों से यह भी कहा है कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षा से संबंधित तैयारियां भी करें। 23 अप्रेल को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ने गूगल मीट के माध्यम से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुधीर शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार पांडेय, वित्ताधिकारी एवं दोनो सहायक कुलसचिव उपस्थित रहे। बैठक में कुलपति ने वर्तमान में व्याप्त covid 19 महामारी से हर संभव बचाव एवं सावधानी के निर्देश देते हुए नीम की पत्ती, हल्दी तथा कच्चे प्याज़ व सेंधा नामक के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के सुझाव सभी अधिकारियों के साथ साझा किए गए। सभी विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया। विश्वविद्यालयीन परीक्षाओ के आयोजन संबंधी छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशो के दृष्टिगत माननीय कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक को सभी आवश्यक तैयारियों यथा परीक्षा समय सारिणी तैयार करना, उत्तरपुस्तिका वितरण व संग्रहण, उनका मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम तैयार करने के संबंध में विस्तृत रूपरेखा बना कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकाइयो से कहा कि lockdown की अवधि में भी covid प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए विश्वविद्यालय एवं छात्रों से संबंधित कार्यों का कार्यालयीन समय मे त्वरित निराकारण करें। वैक्सीनशन के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापको, कर्मचारियों तथा सम्बद्ध महाविद्यालयो के प्राचार्यो, प्राध्यापको, कर्मचारियों एवं सभी पात्र लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की अपील के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
