बिलासपुर। जिले में कोयला चोरी कर मिलावट करने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 लोगों को धारा – 116(3), 117(4), 3(5) के तहत गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 10-06-2026 को आर के पाण्डेय पिता उदय नाथ पाण्डेय उम्र 45 साल निवासी न्यू लोको कॉलोनी मरहीमाता मंदिर बिलासपुर ने सिरगिट्टी थानाजिला बिलासपुर छ.ग में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09.06.2026 को दीपका कोल माइन्स से एफ/जी ग्रेड का कोयला भाटिया एनर्जी एण्ड कोल बेनिफिकेशन प्रा.लि. लोखंडी के लिये मंगवाया था। आज दिनांक 10.06.2026 को सुबह 06.00 से 07.00 बजे के बीच CG10BQ8285 जिसका चालक उज्जैन अंसारी, 02. CG12BL6247 जिसका चालक आशिक हुसैन 03. CG12BL6251 जिसका चालक फजल अंसारी है, कोयला लेकर भाटीया एनर्जी एण्ड कोल बेनिफिकेशन प्रा.लि.लोखण्डी पहुंचा। जब कोयले को लेब से चेक कराया गया तो पता चला कि एफ/जी ग्रेड का कोयला नही है। ट्रेलर चालकों से पुछताछ करने पर एफ ग्रेड के कोयला को बालाजी कोल ट्रेडिंग एण्ड कंस्ट्रक्शन के संचालक एवं प्लांट के सुपरवाईजर से मिली भगत कर कोयला चोरी कर मिलावट करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियो को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया। निर्देश मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी ने थाना स्तर पर टीम गठित कर गिरफ्तार करने के लिए रवाना किया। एसीसीयू एवं माईनिंग स्टाफ के सहयोग से सकरी पुलिस ने आरोपी 01 आशिक हुसैन अंसारी पिता मैनुद्दीन अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सेमराहत पो. हरिगांवा थाना मझियांव जिला गढवा झारखंड, 02. फैजान रजा अंसारी पिता जुम्मन अंसारी उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम सेमराहत थाना मझियांव जिला गढवा झारखंड 03. फुजैल अंसारी पिता अनिमुद्दीन अंसारी उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम मडवनिया थाना रमगांव जिला गढवा झारखंड, 04. गौरव राजपुत पिता उदयवीर राजपुत उम्र 28 वर्ष निवासी थाना पारा रतनपु थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, 05. सीबु खान पिता स्व. लुकुमान खान उम्र 29 वर्ष साकिन खंडोबा मंदिर के पास थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, 06. दिलीप कुमार यादव पिता स्व. नंदकुमार यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सेक्टर 06 भिलाई रिवन्यू ई ब्लाक 9 मकान नंबर ओ थाना भिलाई नगर कोतवाली जिला दुर्ग को घैराबंदी कर पकडा गया। आरोपियो को विधिवत गिरफतार किया गया है। कार्यवाही में थाना सकरी पुलिस स्टाफ, एसीसीयू एवं माईनिंग स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी – 01..आशिक हुसैन अंसारी पिता मैनुद्दीन अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सेमराहत पो. हरिगांवा थाना मझियांव जिला गढवा झारखंड
02.फैजान रजा अंसारी पिता जुम्मन अंसारी उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम सेमराहत थाना मझियांव जिाल गढवा झारखंड
03.फुजैल अंसारी पिता अनिमुद्दीन अंसारी उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम मडवनिया थाना रमगांव जिला गढवा झारखंड
04.गौरव राजपुत पिता उदयवीर राजपुत उम्र 28 वर्ष निवासी थाना पारा रतनपु थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
05.सीबु खान पिता स्व. लुकुमान खान उम्र 29 वर्ष साकिन खंडोबा मंदिर के पास थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
06.दिलीप कुमार यादव पिता स्व. नंदकुमार यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सेक्टर 06 भिलाई रिवन्यू ई ब्लाक 9 मकान नंबर ओ थाना भिलाई नगर कोतवाली जिला दुर्ग
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
