बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक मे RPF ने हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। ये हेल्प डेस्क 24 घंटे काम करेगा। पोस्ट के सभी अधिकारी गण व बल सदस्य को सूचित किया जाता है कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ए एन सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 01 में मेडिकल टीम के पास आरपीएफ का एक कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसमें कोविड-19 के संबंध में आवश्यक जानकारी व दिशा निर्देश हॉस्पिटलों की सूची आदि दिया गया है ड्यूटी के दौरान कोई भी यात्री हेल्प डेस्क से सहायता या पूछताछ करे तो उसे उचित रूप से कोविड-19 के संबंध में जानकारी दें तीनों शिफ्ट में तैनात होने वाले बल सदस्य अपने पद की जिम्मेदारी के अनुरूप हेल्प डेस्क में आने वाले यात्रियों को उचित जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
