बिलासपुर। खनिज विभाग के अधिकारियों ने रेत, मिट्टी, मुरूम और गिट्टी के अवैध उतखनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ताबड़तोड़ हुई इस कार्रवाई में 01 चैन माउंटेन, 01 जेसीबी, 03 हाइवा, 02 ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया गया है। इसके अलावा अवैध भण्डारण करने पर 840 घन मीटर रेत भी जप्त किया गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 28/06/2026, 30/06/2026 व 02/07/2026 को खनिज विभाग के अधिकारियों ने सिल्पहरी, पोड़ी, रतनपुर, दार सागर, बेलगहना, सोढाखुर्द, पौसरा, सेलर, जांजी, उरतुम, मंगला, तुरकाडीह, लोखड़ी क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान पोड़ी क्षेत्र में मिट्टी का उत्तखनन करते हुए 01 चैन माउंटेन व 02 हाइवा को जप्त किया गया ही। सोढाखुर्द क्षेत्र में खनिज रेत का बिना वैध अनुमति भण्डारन किया जाने पर 600 घन मीटर रेत जप्त किया गया है। दार सागर क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के भण्डारण किया जाने पर 240 घन मीटर रेत को जप्त किया गया है। मंगला अंतर्गत पाट बाबा क्षेत्र से अरपा नदी से खनिज रेत का अवैध उतखनन करते हुए 01 जेसीबी और 01 हाइवा को जप्त किया गया है। जांजी क्षेत्र से रेत का अवैध उतखनन करते हुए 01 ट्रैक्टर ट्राली तथा उरतुम में रेत का अवैध उतखनन करते हुए 01 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया है। इस प्रकार जप्त कुल 07 मशीन /वाहनों में से 06 वाहन /मशीन को पुलिस थाना सिरगिट्टी, कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। चैन माउंटेन को यथास्थान सील बंद किया गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
