बिलासपुर। खेत का समतलीकरण करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 6 ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी बकरी चोरी के आरोप में पहले से ही गिरफ्तार है। आरोपियों ने किसान को 9 लाख का चूना लगाया है।
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 23.06.2026 को रामनारायण पोर्ते निवासी श्रीपारा थाना कोटा ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्तियों ने खेत को समतलीकरण करने का झांसा देकर कुल 900000 रुपए की धोखाधड़ी की है और जबरन वसूली कर फरार हो गये है। रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 61(2), 112, 308, 313, 3(5) बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना दौरान सूचना मिली कि आरोपी थाना रतनपुर के अपराध क्रमांक 423/2026 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बी एन एस के मामले में गिरफ्तार है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपियों से धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ करने के लिए कोटा लाया गया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। 01. बबलू खान पिता स्व बदन खान उम्र 57 वर्ष , 02. अमूर खान पिता नत्थू खान उम्र 66 वर्ष , 03. अमीन खान पिता हकीम खान उम्र 41 वर्ष 04. हबीब खान पिता दरबार खान उम्र 35 वर्ष 05. शाहरुख खान पिता मशीन खान सभी निवासी उमरिया थाना गोराबाजार जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) 06. मोहम्मद अच्छन पिता मोहम्मद इलियास उम्र 33 वर्ष निवासी रजकपुर वार्ड नंबर 40 रजकपुर जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक गोपाल खांडेकर प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 656 अनिल साहू, आरक्षक 1199 शैलेन्द्र साहू , आरक्षक 1092 सुनील पटेल का विशेष भूमिका रही।
नाम आरोपी : –
1. बबलू खान पिता स्व बदन खान उम्र 57 वर्ष
2. अमूर खान पिता नत्थू खान उम्र 66 वर्ष
3. अमीन खान पिता हकीम खान उम्र41 वर्ष
4. हबीब खान पिता दरबार खान उम्र 35 वर्ष
5. शाहरुख खान पिता मशीन खान उम्र 22 वर्ष सभी साकीनान उमरिया थाना गोराबाजार जिला जबलपुर (म.प्र.)
6. मोहम्मद अच्छन पिता मोहम्मद इलियास उम्र 33 वर्ष निवासी रजकपुर वार्ड नंबर 40 थाना रजकपुर जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
