बिलासपुर। सहकारिता सप्ताह अंतर्गत 03 जुलाई 2026 को आशीष दुबे, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर के द्वारा सेवा सहकारी समिति सलका नवागांव में वृक्षारोपण किया गया। इस उपलक्ष्य में नोडल अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के दृष्टिकोण के साथ जुड़ते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया है।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान भावनात्मक प्रतिध्वनि को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ जोड़ता है, जो वृक्षारोपण को एक व्यक्तिगत और राष्ट्रीय मिशन में बदल देता है। उन्होंने कहा कि पेड़, माँ की तरह, जीवन, देखभाल और सुरक्षा प्रदान करते हैं ।
इस अवसर पर सहकारिता विस्तार अधिकारी दुर्गेश साहू, समिति के अध्यक्ष विनोद विश्कर्मा, शाखा प्रबंधक वीरेंद्र विक्रम सिंह, पर्यवेक्षक मनहरण साहू, समिति प्रबंधक केशव देवांगन, नारायण साहू, रवि शंकर साहू, हेमंत प्रजापति, अभिषेक तिवारी इसके साथ ही शाखा और समिति के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
