बिलासपुर। पुलिस ने जिले के सबसे बड़े सट्टा किंग को 4 साथियों के साथ गिरफतार किया है। आरोपी पिछले कई साल से सट्टा खिला रहा है। पूरे जिले उसका नेटवर्क फैला हुआ है। सट्टा किंग से पुलिस ने 50690 रू नगद, 01 प्रिंटर, 07 नग टच स्क्रीन मोबाईल, 04 नग की पेड मोबाईल को जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनो से विश्वसनीय मुखबीरो से जानकारी मिल रही थी कि बिलासपुर जिले का सट्टा किंग किशन चंद बजाज अपने घर साई धाम तोरवा में आनलाईन सट्टा पट्टी का काम कर रह हैं। दिनांक 06.07.2026 के तोरवा पुलिस एवं एसीसीयु टीम के द्वारा सयुक्त रूप से किशन चंद बजाज के घर में रेड कार्यवाही किया। किशन चंद बजाज सहित कुल 04 लोग मोबाईल फोन में आनलाईन सट्टा खिलाते पाया गया। आरोपी अपने घर में सट्टा खिलाने के लिए एक ऑफिस खोल रखा है। जिसमें पूरा सेटअप सजा रखा है। पुलिस ने उसके ऑफिस से नगदी रकम 50690 रू बरामद किया गया। इसके अलावा 01 प्रिंटर, 07 नग टच स्क्रीन मोबाईल, 04 नग की पेड मोबाईल को जप्त किया गया हैं। घटना में प्रयुक्त साधन के रूप में एक स्कार्पियो वाहन एवं एक मोटर सायकल को जप्त किया गया है। मौके पर सभी 04 आरोपीयो को गिरफतार किया गया है। छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 6,7 व नवीन कानून के तहत संगठित अपराध का होना पाये जाने से बीएनएस की धारा 112 बीएनएस के प्रकरण के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया हैं।
गिरफ्तार आरोपी – 01 किशन चंद बजाज पिता गोधुमल बजाज उम्र 66 साल साकिन साईधान कालोनी तोरवा
02 दिनेश कुमार वाधवानी पिता परसराम वाधवानी उम्र 39 साल साकिन फजलबाडा थाना कोतवाली
03 भैयालाल सोनकर पिता बंशु सोनकर उम्र 39 साल साकिन आरपीएफ कालोनी सिरगिट्टी
04 मनोहर लालखत्री पिता सामन दास खत्री उम्र 63 साल साकिन साईधाम कालोनी तोरवा
जप्त सामान – 01 स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 04 पीडब्लु 3311
01 मोटर सायकल सीजी 11 सीडी 0570
01 नग प्रिंटर
नगदी रकम 50690 रू
07 नग मोबाईल टच स्क्रीन
04 नग मोबाईल कीपेड
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
बिलासपुरAugust 19, 2026जुआरियों के फड़ में पुलिस का छापा, जो भाग नहीं पाए वही 4 पकड़ाए, नगद, गाड़ी, मोबाइल जप्त
