बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने फिर से चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। चारों पिछले कई साल से संगठित रूप से सट्टा खिलाने के काम में लगे हुए है। आरोपियों के खिलाफ धारा– 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 एवं धारा 112 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण बिलासपुर जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं संगठित सट्टेबाजी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में थाना तोरवा पुलिस द्वारा लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है।
हाल ही में सट्टा सरगना किशन चंद सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विवेचना एवं सतत कार्रवाई के क्रम में अगले ही दिन पुलिस ने सट्टा नेटवर्क से जुड़े 04 और आदतन सटोरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ-सट्टा संबंधी प्रकरण पंजीबद्ध हैं तथा वे लंबे समय से अवैध सट्टेबाजी में संलिप्त पाए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किए गए। प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा संगठित रूप से अवैध सट्टा संचालन किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के साथ-साथ संगठित अपराध के प्रावधानों के अंतर्गत धारा 112 बीएनएस के तहत भी वैधानिक कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
1. दीपक रामनानी पिता तुलाराम रामनानी, उम्र 53 वर्ष, निवासी धान मंडी के पास, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।
2. अजहर जुननानी पिता स्व. वी.आई.ए. जुननानी, उम्र 50 वर्ष, निवासी करबला चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर।
3. सुधीर बोले पिता दयाप्रसाद बोले, उम्र 56 वर्ष, निवासी दयालबंद, गुरूनानक चौक, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।
4. शुभम पांडे पिता संजय पांडे, उम्र 30 वर्ष, निवासी तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर।
जप्त मशरूका
03 नग मोबाइल
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
