रायपुर। टिकरापारा क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार देर रात एक घर में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिले हैं। मृतकों में पति – पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बेटे की उम्र 19 साल, बेटियों की उम्र 16 और 17 साल बताई जा रही है। मृतक बैटरी कारोबारी है और मदनी चौक के पास एक मकान में 8 महीने से किराए पर रह रहे थे।
रायपुर पुलिस के अनुसार टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक बंद मकान से बदबू आने की सूचना शुक्रवार की रात 10:00 बजे पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां रहने वाले बैटरी कारोबारी 50 वर्षीय सैयद शाहिद का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पत्नी राबिया, 19 वर्षीय पुत्र इरशाद अली, 17 वर्षीय पुत्री शाहिदा और 16 वर्षीय पुत्री इरशाबा के शव कमरे में मिले। सभी लोगों के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि खाने में जहर मिलाया गया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पूरा परिवार मूल रूप से शीतला मंदिर के पास, मतपुर का रहने वाला था। पिछले करीब 8 महीने से सैयद जहीर के मकान में किराए पर रह रहा था। पड़ोसियों के अनुसार इन लोगों को गुरुवार की रात के बाद से नहीं देखा गया था। शुक्रवार को दिन भर घर का दरवाजा पूरी तरह से बंद था। बंद मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना रात 10:00 के आसपास पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंच गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस की माने तो मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे में खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा भी मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शाहिद ने पहले खाने में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चों को खिलाया होगा। उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इन सब पहलुओं पर जांच कर रही है।
00 मृतकों के नाम-
साजिद अली (पति)
राबिया (पत्नी)
इरशाद अली (बेटा)
शाहिदा बेगम (बेटी)
इरशाबा परवीन (बेटी)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
UncategorizedOctober 16, 2026वन विभाग ने पकड़ा सागौन का सीलपट, पेड़ किस जंगल से कटा बताएंगे वन विभाग के अधिकारी ?
