बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर जान दे दी। इसके बाद जेल के अंदर अफरा तफरी मच गई। जेल प्रशासन ने तत्काल सायरन बजाकर आपात स्थिति की सूचना दी और पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल सेंट्रल जेल में अधिकारियों और पुलिस बल डेट हुए है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बृजेश उर्फ राहुल के रूप में हुई है। वह डबल मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि जेल में कैदियों का खाना बनाने के लिए गैसीफायर भट्ठी लगी हुई है। इसमें लकड़ियों से गैस बनती है।
इसी गैसीफायर प्लांट में लकड़ियां डालकर गैस तैयार की जाती है। इसी गैस का उपयोग जेल की रसोई में कैदियों का भोजन पकाने के लिए किया जाता है। जिस समय आरोपी भट्ठी में कूदा उस समय प्लांट की भट्ठी चालू थी। इसी दौरान कैदी अचानक वहां पहुंचा और देखते ही देखते जलती भट्ठी में कूद गया। इसके बाद जेल परिसर में कोहराम मच गया और अफरा तफरी मच गई। जब तक जेलकर्मी उसे बचाने का प्रयास करते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसके शरीर में आग पकड़ ली थी। जेल के संवेदनशील हिस्से तक एक सजायाफ्ता कैदी कैसे पहुंचा और गैसीफायर की भट्ठी में कैसे छलांग लगा दिया यह गंभीर सवाल है। बता दे जेल में लगातार घटनाएं हो रही है। दो महीने के अंदर 3 से ज्यादा कैदियों की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस अफसरों की टीम सेंट्रल जेल पहुंच गए है। घटनास्थल का निरीक्षण कर जेल अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। एफएसएल और पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
