बिलासपुर। सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त सिपाही और भरनी निवासी विपिन कुमार सिंह की की बेटी निशु सिंह ने किलिमंजारो माउंट पर तिरंगा फहरा कर बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। NTPC सीपत ने उन्हें किलिमंजरो जाने के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद की थी।

बिलासपुर की बेटी निशु सिंह ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) पर तिरंगा फहरा कर बिलासपुर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। ग्राम भरनी निवासी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त सिपाही विपिन कुमार सिंह की बेटी निशु सिंह का यह पहला अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण है। इस गौरव को हासिल करने के लिए निशु सिंह को आर्थिक संकट से जूझना पड़ा था ऐसे में एनटीपीसी सीपत द्वारा उनकी उपलब्धियों को देखते हुए सामाजिक दायित्व के तहत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहयोग प्रदान कर उसके सपनों को पूरा करने में मदद की। छत्तीसगढ़ की युवा महिलाओं के अंदर प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से एनटीपीसी सीपत द्वारा यह सहयोग प्रदान किया गया।निशू सिंह इसके पूर्व भारत की दसवीं ऊंची पर्वत चोटी पर चढ़ाई कर तिरंगा फहरा चुकी है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश देने वाली निशु सिंह लड़कियो को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु उदाहरण प्रस्तुत करती है जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ और तंदुरुस्त रहे। इस उपलब्धि पर एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक पद्मकुमार राजशेखरन ने एनटीपीसी परिवार की तरफ से निशू सिंह को शुभकामनाएं दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
