शिवरीनारायण। टेम्पल सिटी शिवरीनारायण धार्मिक नगर होने के साथ ही जांजगीर-चाम्पा जिले का प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना श्री राम वन गमन पर्यटन परिपथ के मुख्य स्थल होने से यहां व्यापार व धार्मिक आयोजन को लेकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुचते हैं। जिसके कारण इस नगर के सभी मार्ग व चौक चौराहों पर अच्छी खासी भीड़ रहती है। नगर के व्यापारी वर्ग व ठेला-गुमटी लगाने वाले सड़को पर ही यत्र-तत्र सामान रख कर व्यवसाय कर रहे हैं। इससे नगर में यातायात प्रभावित होने के साथ ही साथ सड़क किनारे गंदगी भी फैल रही है। इसी तरह नगर में अपनी नीजि वाहन से आने वाले श्रद्धालु , व्यापारी व दुकानों के ग्राहक नगर मे पार्किंग की समुचित व्यवस्था नही होने से वे अपनी वाहनों को सड़क किनारे जहां पाते हैं वहां बेतरतीब खड़ी कर देते है। जिसके कारण दुर्घटनाओं की संभावनाओं सहित ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है और यातायात बाधित होता है। नगर में ट्रैफिक जाम की सबसे बड़ी समस्या बाम्बे मार्केट की है जहां पर व्यापारी वाहनों को खड़ी कर माल को लोड़ अनलोड़ कराते हैं। जिसके कारण आए दिन यहां ट्रैफिक जाम होना सामान्य सी बात है। इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवरीनारायण भावना साहू 28 जुलाई की शाम को राजस्व अमले सहित पुलिस व नगर पंचायत केअधिकारी, कर्मचारियों के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित शबरी चौक होते हुए केरा चौंक तक चल कर सड़कों पर सामान रख कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों व ठेला-गुमटी वालों को सड़को से सामान व ठेले- गुमटियां हटाने का निर्देश दिए और उन्हें अपने-अपने दुकानों के आसपास स्थल को स्वच्छ रखने और दुकानों पर वाहन से आने वाले ग्राहकों के वाहन को उचित पार्किंग कराने कहा है। उन्होंने इन निर्देशों का पालन नही करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दिया है । मौके पर एसडीएम भावना साहू के साथ तहसीलदार महेन्द्र लहरे, नायब तहसीलदार चन्द्र कुमार साहू, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी कन्हैया निर्मलकर सहित राजस्व विभाग व नगर पंचायत के कर्मचारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 12, 2026किसान पर बाघिन का हमला, खेत में डाल रहा था खाद, हाथ, पैर और चेहरे में मारा पंजा
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
