बिलासपुर। कोटा पुलिस ने ग्राम खुरदूर में हुई हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित बांस का डंडा और वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:10 बजे ग्राम खुरदूर में विकास किराना स्टोर के सामने सामान और पैसों के लेन-देन को लेकर निखिल यादव (23) और अंकुश रजक (22) का सिदेशी बघेल (42) पिता कार्तिक राम बघेल ग्राम खुरदूर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि निखिल और अंकुश ने सिदेशी पर बांस के डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले के कारण सिदेशी को गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण किया, पंचनामा और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए गए। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना की गई। जांच के दौरान पुलिस ने निखिल यादव (23) निवासी कलारतराई, बजरंग चौक और अंकुश रजक (22) निवासी ग्राम खुरदूर को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। इसके बाद पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित बांस का डंडा तथा वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े जब्त किए गए।
पुलिस ने मेमोरेंडम और जब्ती की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से कर डिजिटल साक्ष्य भी सुरक्षित किए हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
