बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने चलती बस में झपटमारी करने वाले 07 महिलाओं सहित कुल 09 लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 8000 रूपये को किया जप्त। गिरफ्तार सभी आरोपी पहले भी उठाईगिरी, झपटमारी के मामले में जेल जा चुके है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि भगवान राम प्रधान निवासी बॉकीमेांगरा थाना बॉकीमोगरा जिला कोरबा ने थाना रतनपुर में दिनाँक 11/08/2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गीता प्रधान के साथ दिनाँक 02/08/2026 को बिलासपुर गया था। गीता अपने गले में सोने की चैन पहनी थी। काम खत्म कर बस से अपने घर बांकीमोंगरा जाने के लिए नेहरू चौक बिलासपुर से बैठे थे। महामाया चौक बिलासपुर से कुछ महिलाये भी उसी बस में सवार हुये। बस में बैठने के लिए सीट नहीं मिलने पर वह और उसकी पत्नि खड़े खड़े जा रहे थे। बस में सवार महिलाओं ने बस में धक्का मुक्की कर पत्नि को धक्का-मुक्की कर दबा दिये थे जो शनिवरी चौक रतनपुर के पास उत्तर गये। रतनपुर में बस खाली होने पर प्रार्थी व उसकी पत्नि को बैठने के लिए सीट मिली। बैठने के बाद उसकी पत्नी गीता प्रधान अपने गले में पहने चैन को देखी तो नहीं था। जिसे महिलाओं ने झपटमारी कर लिए हैं। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर शनिचरी चौक रतनपुर व महामाया चौक बिलासपुर का सीसीटीव्ही फुटेज खॅगालने पर फुटेज में दिख रही महिलाओं की पहचान कोनकोना थाना बागों निवासी के रूप में की गई। जिनके निवास कोनकोना में रतनपुर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर 07 महिलाये और 02 पुरूष को थाना लाया गया। पुछताछ करने पर सभी एक राय होकर बस में सवार महिला के गले में पहने चैन को छिनने की नियत से महिला से धक्का मुक्की करने लगे और मौका पाकर चैन को चोरी कर लिया। इसके बाद 20,000 में ग्रुप की एक अन्य महिला सुरतनी गिरी निवासी रामनगर थाना कुसमी को बेच दिया। जिसमें से 12000 रूपये को खर्च कर दिए। आरोपियों के कब्जे से 8000 रुपए जप्त कर 07 महिलाओं व 02 पुरूष को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। शेष फरार आरोपी की पता साजी की जा रही है। कार्यवाही में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. अखिलेश पारकर, मोरदध्वज चन्द्रा, म.आर. अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।
00 गिरफ्तार आरोपी :-
1. अंजली गिरी पति मनोज गिरी गोस्वामी उम्र 25 साल,
2. लोहारिन बाई पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी उम्र 50 साल,
3. सुनीता गिरी पति स्व. बलबीर गिरी गोस्वामी उम्र 30 साल,
4. रामबाई पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी उम्र 40 साल,
5. प्रिती गिरी पति नरेश गिरी उम्र 30 साल,
6. शिवानी पति राकेश गिरी गिरी गोस्वामी उम्र 20 साल,
7. देवी गिरी पति राम गिरी गोस्वामी उम्र 20 साल,
8. नरेश गिरी पिता सुखराम गिरी गोस्वामी उम्र 35 साल,
9. राम गिरी पिता ओप्रकाश गिरी गोस्वामी उम्र 20 साल सभी निवासी कोनकोना ठिहईभाठा थाना बांगो जिला कोरबा छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
