जीपीएम। गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में एक ग्रामीण ने नशे की हालत में जहरीले सांप को अपने गले में डालकर गांव में घूमने लगा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा, लेकिन नशे में धुत्त ग्रामीण को कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। उसे देखकर गांव में कोहराम मच गया। जब जहर का असर होने लगा तो ग्रामीण उसे लेकर अस्पताल गए। लेकिन वह वहां से भी भाग गया। अब ग्रामीण, पुलिस और डॉक्टर उसे खोज रहे है।
गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी के भी होस उड़ जाएंगे। दरअसल भदौरा गांव का रहने वाला संतराम भैना शराब के नशे में धुत्त था। इसी दौरान उसे पता चला कि उसके एक पड़ोसी के घर में एक जहरीला सांप घुस गया है। नशे की हालत में ही वह पड़ोसी के घर पहुंच गया और सांप को भगाने के बजाय अपनी हाथ से पकड़ लिया। यही नहीं लोगों को कुछ समझ में आता सांप को अपने गले में लपेट दिया। यही नहीं गांव में घूमने भी लगा। इसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई और लोग उसके पीछे चलने लगे। ग्रामीणों के अनुसार जब वह सांप को गले में लटकाए गांव की गलियों में घूम रहा था, तब जहरीले सांप ने उसे कई बार डसा। लेकिन नशेड़ची संतराम को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा था।
कुछ समय बाद जब संतराम के शरीर पर जहर का असर होने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीण तुरंत उसे लेकर अस्पताल भागे जहां उसका इलाज शुरू किया गया। लेकिन होश में आते ही मौका पाकर संतराम अस्पताल से भाग गया। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं चल रहा है। जबकि ग्रामीणों के अलावा पुलिस और अस्पताल के लोग उसकी खोज कर रहे है। अस्पताल से अचानक भाग जाने से संतराम की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल परिजन और गांव के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
