बिलासपुर। अरपापार क्षेत्र के कांग्रेस नेता और डीएलएस शिक्षण संस्थान के संचालक बिलासपुर के शिक्षाविद श्री बसंत शर्मा का आज तड़के देहावसान हो गया। अपोलो अस्पताल में उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वे 55 साल के थे।
श्री बसंत शर्मा को कोरोना पोजिटिव आने के बाद अपोलो अस्पताल में पिछले हफ्ते भर्ती कराया गया था। बसंत शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ एवं ऊर्जावान नेता थे। वे कई बार पार्षद रहे। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वे बिलासपुर के प्रतिष्ठित डीएलएस कॉलेज के चेयरमैन भी थे। कुछ महीने पहले कोरोना से उनके DSP भाई की मौत हो गई थी।
बसंत शर्मा के असामयिक निधन से लोग हैरान है। बसंत शहर के काफी लोकप्रिय और सम्मानित नेता थे। उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का भी फोन आया था। मुख्यमंत्री ने उनका ठीक से उपचार करने का निर्देश दिया था। बसंत का इतना जल्दी, और यूं चले जाना…. किसी को विश्वास नही हो रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
