बिलासपुर। कोटा ब्लॉक के दवनपुर गांव में एक किसान पर बाघिन ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। किसान अपने खेत में खाद डाल रहा था।
जानकारी के अनुसार ATR के नजदीक पीपरखूंटी से लगे दवनपुर निवासी 42 वर्षीय संजय मरकाम अपने खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान खेतों के बीच अचानक एक बाघिन ने उन पर हमला कर दिया। हमले में संजय के बाएं हाथ, बाएं पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं। घायल संजय को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें गनियारी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बाघिन खेत के अंदर ही थी लेकिन किसान को वह दिखाई नहीं दिया। यह घटना अचानकमार टाइगर रिजर्व से सटे सामान्य वन क्षेत्र में हुई है। बाघिन के हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आपको बता दे कि इसके पहले 24 अगस्त को लोरमी के लक्ष्मण डोंगरी के पास जंगल में पुटू निकलने गए बांधा निवासी धर्मजीत धृतलहरे नाम के युवक पर भी बाघिन ने हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बाघिन के हमले की यह दूसरी घटना है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026भारी बारिश की संभावना : अरपा किनारे रहने वालों को किया गया अलर्ट, रोजगार मेला भी स्थगित
बिलासपुरOctober 27, 2026सड़क सुरक्षा पर सख्त, 892 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, अब निलंबित लाइसेंस पर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की दहशत : प्रशासन ने किया अलर्ट, कलेक्टर ने कहा हर परिस्थिति से निपटने तैयार रहें, तत्काल गांव से लेकर शहर तक कराएं मुनादी
बिलासपुरOctober 27, 2026छठ पूजा के लिए समिति गठित, प्रवीण झा बने अध्यक्ष और विनोद सिंह सचिव
