बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षो के कार्यकाल के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इस बार एक माह तक निरंतर विशेष सेवा संकल्प अभियान चलायेगी, हालांकि पहले सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाता रहा है। 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री जनसेवा में एक संवैधानिक प्रमुख मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर रहे हैै।
आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षो की सेवा सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों के जीवन स्तर में आये बदलाव को जन-जन तक पहुॅचाना तथा विकसित भारत 2047 का संकल्प मजबूत करना है। उन्होेंने कहा कि देश भर में भाजपा कार्यकर्ता और आमजनों की इस अभियान में सहभागिता रहेगी। हम सब मिलकर सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संदेश को आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपना कार्यकाल प्रारंभ किया था और पिछले 25 वर्षो में जनसेवा से राष्ट्र सेवा के मंत्र को अपनाते हुए अपनी इस यात्रा को सतत जारी रखा है। पहले दिन से जो ध्येय वाक्य और ध्येय शब्द उनके मन में रहे उन्हें हमेशा संकल्प और सिद्धि तक पहुॅचाने का प्रयास किया। इसी प्रयासों के फलस्वरूप 25 करोड़ गरीब परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर लाने में सफल रहे। यह उनके नेतृत्व व उनकी सही सोच का परिणाम रहा। 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन उपलब्ध कराना, 100 करोड़ से अधिक लोगो को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ना हो या 12 करोड़ शौचालयों के निर्माण के माध्यम से लोगो के जीवन में बदलाव लाना हो यह बस उनके प्रयासों का परिणाम है। 200 करोड़ कोविड के निःशुल्क टीके और 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों के लिये आवास बनाना सामान्य घटना नहीं है। यह सामान्य परिवर्तन नहीं है जो आम लोगों के जीवन स्तर को उठाने का एक सफल प्रयास रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सफर एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुआ और आज देश के प्रधान सेवक के रूप में वे अपनी सेवाएं दे रहे हैै। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी के.के शर्मा, जिला मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
श्री कौशिक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जब उन्होंने देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, लेकिन आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप मं सामने आ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की एक अलग पहचान बनी है। भारत की साख और सम्मान में लगातार वृद्धि हुई है यह उसी का परिणाम है उन्होंने कहा कि आज विश्व भर में भारत का प्रभुत्व और भारत का सम्मान जिस प्रकार उनके नेतृत्व में वृद्धि हुई है यह हम सबने देखा हैै। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को 37 अंतर्राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान मिला है, जो 140 करोड़ देशवासियों के पुरूषार्थ का सम्मान है।
इसी उद्देश से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर एक माह तक सभी बूथों, मंडलों एवं शक्ति केन्द्रों से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर 12 सूत्रीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
UncategorizedSeptember 12, 2026किसान पर बाघिन का हमला, खेत में डाल रहा था खाद, हाथ, पैर और चेहरे में मारा पंजा
