बिलासपुर। जयरामनगर के रेल्वे फाटक से पुलिस ने 13 किलो गांजा जप्त किया है। मामले में मटियारी की एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 13.09.2026 को मस्तुरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि तीन पुरूष एवं एक महिला जयरामनगर रेल्वे फाटक के पास ओवर ब्रिज के नीचे अपने-अपने पास पिट्टू बैग एव झोला में गांजा लेकर मटियारी थाना सीपत जाने के लिए ऑटो बस का इंतजार कर रहे है। मुखबीर की सूचना पर तत्काल एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना मस्तूरी की टीम जयरामनगर रेल्वे फाटक के पास पहुंचकर घेराबंदी की और 03 पुरूष 01 महिला के बैग की तलाशी ली। चारों के कब्जे से कुल 13 किलोग्राम गांजा मिला जिसकी कुल कीमत 6,50,000 रूपये है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त कर एनडीपीएस के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपियों से पूछताछ पर जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा को जिला बलांगीर उड़ीसा राज्य से सस्ते दामो में खरीदकर ग्राम मटियारी सीपत क्षेत्र में महंगे दामों में बिकी करने के लिए लेकर आना बताये हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी (ए सी सी यू प्रभारी), निरीक्षक सलीम खाका (थाना प्रभारी थाना मस्तूरी) उप निरीक्षक सुजान जगत उप निरीक्षक कमलेश बंजारे,प्र आर प्रमोद सिंह,आर, प्रेम सुर्यवंशी, मुकेश शर्मा, रवि यादव, रमेश यादव, धीरेन्द्र तोमर का सराहनीय योगदान रहा।
00 गिरफ्तार आरोपी का नाम
01 आकाश सिसोदिया पिता राजू सिसोदिया उम्र 21 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पीछ ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ म
02 श्रीमती पूर्वा मालिया पति आकाश सिसोदिया उम्र 20 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पीछ ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ ग
03. कृष्णा पाण्डेय पिता रंजीत पाण्डेय उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ. ग.)
04 नीरज नायक पिता राजाराम नायक उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 18 झाड़ू मोहल्ला थाना उमरिया जिला उमरिया (म. प्र.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
