बिलासपुर। कांग्रेस नेता और DLS कालेज के संचालक बसन्त शर्मा के असामयिक निधन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में शोक की लहर है। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अरपापार कांग्रेस का आधार स्तंभ बताया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डीएलएस महाविद्यालय के संचालक बसंत शर्मा के असामयिक निधन पर बिलासपुर के कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं कांग्रेस पार्षद दल बिलासपुर ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव महामंत्री अर्जुन तिवारी, प्रदेश अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुदीन, प्रदेश सचिव महेश दुबे, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, जावेद मेमन, तैयब हुसैन, अरविंद शुक्ला, मोती थारवानी, सहित सभी पदाधिकारियों ने बसंत शर्मा के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान एवं कांग्रेस के सभी जिला पंचायत सदस्यों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है महापौर रामशरण यादव एवं अटल श्रीवास्तव ने बताया कि बसंत शर्मा हमेशा समाज के सभी वर्गों के लिए चिंतित रहते थे। और नगर निगम बिलासपुर में जनता के लिए कैसे विकास का कार्य किया जाय..? इसे लेकर हमेशा सुझाव दिया करते थे। वे अरपा पार क्षेत्र में कांग्रेस के स्तंभ थे। सभी कांग्रेस जनों ने बसंत शर्मा जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण कर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह वरिष्ठ कांग्रेसी जफर अली, फिरोज कुरैशी, व अशोक अग्रवाल ने भी उन्हें अपनी श्रंद्धाजली अर्पित की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
