रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में तीन लोगों की हत्या ने सनसनी फैला दी है। पत्नी और दो बच्चों को चाकू मारकर आरोपी खुद मार लिया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना से पहले पति पत्नी के बीच झगड़ा होने की जानकारी मिल रही है।
राजधानी के डूमरतराई के साहू पारा में रविवार सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया है। घटना में तीनों की मौत हो गई है। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के रूप में हुई है। जबकि आरोपी की पहचान भुनेश्वर साहू के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार बालोद निवासी भुनेश्वर साहू पत्नी और दो बच्चों के साथ साहूपारा में किराए के मकान में रह रहा था। देर रात पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ तो आरोपी ने पहले अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने दो बच्चों आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) पर भी चाकू से हमला कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे है। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका इलाज किया जा रहा है लेकिन उसकी हालत भी गंभीर है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है और घटनास्थल को सील कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
