बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने मोबाईल चोरी कर यूपीआई से लाखों रुपए निकालने वाले 4 आरोपियों के गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले स्क्रीन लॉक खोलकर आधार नंबर रिसेट किया और रुपए निकल लिए। पुलिस ने आरोपियों से 04 नग मोबाइल, पावर बैंक, खरीदे कपड़े, चोरी रकम नगदी 15,000 रु कुल ₹75,000/- कीमती जप्त किए है। बाकी पैसे को घूमने – फिरने और मौज करने में खर्च कर दिए।
मिली जानकारी के अनुसार सूरज सतनामी ने 25/09/26 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08/09/26 को रात लगभग 11/00 बजे इंडियन कॉफी हाउस चकरभाठा के पास तेज बरसात होने के कारण रुके थे। अचानक बेहोश होकर गिर गया, होश आने पर सिम्स अस्पताल में भर्ती था। दोस्त भी वहां नहीं मिले और उसका मोबाईल जो उसके और मां के खाते से लिंक हैं वह भी नहीं था। घर पहुंचकर तबियत खराब होने के कारण 2-3 दिन बाद दूसरा सिम लेकर मोबाइल में लगाया तो यूपीआई ट्रांजेक्शन मैसेज आया। उसके और मां के खाते से 2 लाख 84 हजार रुपए निकाल लिया गया था। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण कर चोरी गए मशरूका की बरामदगी करने निर्देशित किया गया। निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक भावेश शेन्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किया। बैंक से मिली जानकारी आधार पर 04 व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपियों ने संगठित रूप से अपराध करने की नियत और मदद करने के बहाने से प्रार्थी और उसके दोस्त के मोबाईल को चोरी कर स्क्रीन लॉक खोलकर गैलरी एल्बम से आधार नंबर की फोटो की जानकारी प्राप्त कर फोन पे पेटीएम आदि को आधार से लिंक कर रिसेट किया। इसके बाद प्रार्थी और उसकी मां के खाते से गौरीशंकर अन्य के खाते में, ऑनलाइन गेट id क्रीकबेट में रुपए डालना और खाने, पीने, कार में घूमने में चोरी किए गए रुपए को खर्चा कर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपियों से 04 नग मोबाइल, पावर बैंक, खरीदे कपड़े, चोरी रकम नगदी 15,000 रु कुल ₹75,000/- कीमती जप्त किया गया। आरोपी विवेक वर्मा, करन नायक, गौरीशंकर उर्फ लालू साहू, गगन उर्फ शिबू साहू के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 318(4), 238,112, 3(5) बीएनएस 66(C), 66(D) आई टी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
01. विवेक वर्मा पिता मनोज वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 09 वर्मा मोहल्ला चकरभाठा बिलासपुर।
02. करन नायक पिता बलराम नायक उम्र 18 वर्ष 09 माह 24 दिन निवासी विकास नगर वार्ड नम्बर 11 चकरभाठा बिलासपुर ।
03. गौरी शंकर साहू उर्फ लालू पिता शिव मंगल साहू उम्र 18 वर्ष 08 माह 05 दिन निवासी विकास नगर वार्ड नम्बर 12 चकरभाठा बिलासपुर ।
04. गगन उर्फ शिबू साहू पिता स्व. राजकुमार साहू उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 11 चकरभाठा बिलासपुर ।
00 जप्त मशरूका
1.04 नग मोबाइल(02 नग वीवो,01 पोको,01 आई फोन)
2.पावर बैंक
3.खरीदे कपड़े
4.चोरी रकम नगदी 15,000 रु कुल ₹75,000/- कीमती
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
