बिलासपुर। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की सूचना पर तोरवा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के कब्जे से एक रेमडेसिविर का एंपुल और 53 हजार रुपये नकद जब्त किया है। पकड़े गए दोनों युवक निजी अस्पताल में काम करते हैं। पुलिस अस्पताल प्रबंधन से इस संबंध में जानकारी ले रही है। वहीं औषधि प्रशासन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।


तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि रविवार की दोपहर सूचना मिली कि कुछ लोग कोरोना संक्रमित मरीज के उपचार में काम आने वाली दवा रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने मुखबिर को खरीदार बनाकर दवा की कालाबाजारी करने वालों से संपर्क करने कहा।शनिवार को महिमा नगर सिरगिट्टी में रहने वाले दिलीप कुमार सन्नाट (34 वर्ष) व द्वारिका सिंह (24 वर्ष) खम्हरिया थाना सीपत से संपर्क किया। युवकों ने पुलिस के मुखबिर को बंगाली चौक के पास बुलाया। इस दौरान युवकों ने दवा के लिए 18 हजार रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद युवकों ने पुलिस के मुखबिर को अग्रसेन चौक के पास दवा के लिए बुलाया। इसके बाद युवकों ने फोन कर मुखबिर से मरीज के संबंध में जानकारी मांगी। थाना प्रभारी के निर्देश पर मुखबिर ने मरीज के स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। रविवार की शाम युवकों ने मुखबिर को दवा के लिए अग्रसेन चौक स्थित स्टार हास्पिटल के बाहर बुलाया। युवक दवा लेकर मुखबिर के पास पहुंचा। इसी दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित युवकों के कब्जे से एक एंपुल रेमडेसिविर इंजेक्शन का एंपुल जब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवकों ने इंजेक्शन की चार एंपुल 18 हजार के दर से बेच चुके है। इस पर पुलिस ने युवकों के कब्जे से 53 हजार नकद, दो मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त किया है। पुलिस मामले में आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
