अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना

बिलासपुर। तंत्र मंत्र करने के संदेह पर अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोनी के श्मशान में एक दिन पहले महिला की जलती चिता पर तंत्र मंत्र करने वाले अघोरी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल अघोरी की अभी सिम्स में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने परिचित के साथ घर के समीप स्थित श्मशान घाट गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे संदिग्ध गतिविधि/तंत्र-मंत्र करने का संदेह होने पर उसके साथ मारपीट की गई। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को उपचार हेतु सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रकरण में उमेश सिंह ठाकुर पिता बलवंत सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष, राजा यादव पिता विजय यादव उम्र 26 वर्ष एवं नितेश यादव पिता स्व. देवकुमार यादव उम्र 23 वर्ष, निवासी दैहानपारा छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोनी पुलिस ने मारपीट की घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है। मामले की विवेचना एवं आरोपियों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में जांच जारी है तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *