

बिलासपुर। शिवतराई के जंगल में एक युवक की अधजली लाश मिली है। वहीं के बाइक भी मिली है जो पूरी तरह से जल चुकी है। घटना स्थल के कुछ ही दूरी में एक निजी रिसॉर्ट भी है। माना जा रहा है कि युवक की पहले हत्या की गई इसके बाद सबूत मिटाने के लिए बाइक और लाश को जला दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम स्थानीय लोगों ने सुनसान जगह पर जंगल में एक जली हुई बाइक देखी। जब वे नजदीक पहुंचे तो देखा कि चार कदम दूर युवक की अधजली लाश पड़ी है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना इसकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की फोटोग्राफी की और वापस लौट गई। घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण पुलिस और फॉरेंसिक टीम रात में बारीकी से जांच नहीं कर सकी। अब पुलिस की टीम दोबारा मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगी। जांच के दौरान स्निफर डॉग की मदद भी ली जाएगी, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।
पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद उसकी पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव तथा बाइक को जला दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने ACCU टीम को सक्रिय किया है। उनके निर्देश पर टीम देर रात तक शिवतराई और आसपास के इलाकों में जांच करती रही। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना है। शव की पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 20, 2026हत्या : शिवतराई के जंगल में मिला युवक का शव, सबूत मिटाने शव और बाइक में लगा दी आग, चार कदम दूर है एक निजी रिसॉर्ट
कोरबाNovember 19, 20269वीं की छात्राएं पी रही है शराब और सिगरेट, छात्र पी रहे है गांजा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, वायरल हो रहा है वीडियो
UncategorizedNovember 18, 2026युवती कर रही थी युवक को ब्लैकमेल, 2 लाख ले चुकी थी, फिर भी वीडियो वायरल करने की देती थी धमकी
बिलासपुरNovember 18, 2026कांग्रेस नेता विजय केशरवानी के नेतृत में बेलतरा के किसानों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, सेमरताल और पौसरा में 12 सौ किसान प्रभावित, 192 किसानों का रकबा शून्य दर्ज
