बिलासपुर। ऐसा लगता है कि बिलासपुर में व्यापार विहार के व्यापारी प्रशासन की समझाइश के बाद लॉकडाउन के दौरान रात्रि को 11 बजे से सुबह 7 बजे तक अपनी दुकानें खोलने और फुटकर व्यापारियों को सामान बेचने पर राजी हो गए हैं। इसके पहले प्रशासन ने 26 अप्रैल से लागू लॉकडाउन की गाइड लाइन में कहा था कि लॉकडाउन के दौरान आम जनता को जरूरी सामानों की कमी ना हो। इसके लिए व्यापार विहार के थोक व्यापारी रात्रि को 11:00 बजे से लेकर सुबह 7:00 बजे तक अपनी दुकान खोल कर व्यापार करेंगे। इसमें यह भी कहा गया था कि वे केवल फुटकर व्यापारियों को ही सामान बेचेंगे। इस गाइडलाइन की जानकारी मिलने पर व्यापार विहार के थोक व्यापारियों ने रात्रि को 11:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक दुकानदारी करने के लिए प्रशासन द्वारा दी गई छूट के समय को खारिज कर दिया था। और यह तय किया था कि व्यापार विहार के व्यापारी रात्रि को दुकान नहीं खोलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने 30 अप्रैल तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया और यह भी कहा कि यदि इस बीच प्रशासन से उनकी जायज चर्चा नहीं हो जाती तो दुकान बंद करने का निर्णय आगे तक भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसा लगता है कि व्यापारियों के इस निर्णय की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने उनसे बातचीत करने की पहल की। और लॉकडाउन के पालन तथा इस दौरान आम जनता को किसी भी सामान की कमी ना हो। इसलिए रात्रि में दुकान खोलने का आग्रह किया। प्रशासन ने रात्रि के समय व्यापार करने में सुरक्षा आदि जो भी समस्याएं बताई गई थी उन्हें हल करने का व्यापारियों को भरोसा भी दिलाया है। इसके बाद ही बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन वाधवानी ने सभी व्यापारियों के नाम एक अपील निकाल कर उनसे कलेक्टर बिलासपुर के आदेश का पालन करते हुए रात को 11:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक व्यापार विहार का थोक बाजार खोलने का आग्रह किया है। श्री वाधवानी ने कहा कि थोक बाजार नहीं खुलने से आम जनता को सामान न मिलने के कारण होने वाली परेशानी पर प्रशासन के साथ चर्चा कर व्यापारी कलेक्टर बिलासपुर द्वारा दिए गए समय (रात्रि 11:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक) के अनुसार व्यापार विहार की दुकानें खोलने और व्यवसाय करने पर राजी हो गए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
