मुंगेली। सांसद अरुण साव ने कोविड-19 कंट्रोल रूम जाकर वहां बैठक लेकर कोरोना वायरस टेस्टिंग, टीकाकरण एवं कोविड-19 की चल रही तैयारियों की समीक्षा की।
कलेक्ट्रेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में स्थापित कोविड-19 कंट्रोल रूम में बैठक लेकर जिले के विकास खंडों में कोरोना की टेस्टिंग ,टीकाकरण एवं कोविड 19 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अरुण साव ने टीकाकरण बढ़ाने, टेस्टिंग बढ़ाने आदि के निर्देश दिए। सांसद अरुण साव ने गांव गांव में कोरोना के प्रसार को रोकने हेतु मिशन मोड पर काम करने की आवश्यकता बतायी, सांसद ने कहा कि गांव में लक्ष्मणात्मक रुप के मरीज जो होम आइसोलेशन में है उनकी देखभाल के लिए उनको गाइड लाइन, दवाइयों की आवश्यकता आदि के लिए चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन तथा आयुष विभाग आदि को लगाया जाकर उचित मार्गदर्शन में उपचार दिया जावे। साथ ही उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो वे मार्गदर्शन हेतु जिले के कंट्रोल रूम के मो न 9589427852 और 9589357852 तथा लेंड लाइन नंबर 07755 274274 पर संपर्क कर सकते हैं।
सांसद अरुण साव ने कोविड 19 कंट्रोल रुम मे कार्यरत डाक्टर और अन्य शासकीय सेवको से बातचीत कर जानकारी ली। इसके पश्चात जिलाधिकारी एंव सी एच एम ओ मुगेंली से मुगेंली कोविड 19 के स्थिति एंव स्वास्थ्य गत स्थिति की समीक्षा के आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा आक्सीजन बेड आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक,नगर मण्डल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ठाकुर न.पा प.अध्यक्ष संतुलाल सोनकर उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
