बिलासपुर। वरिष्ठ पत्रकार गणेश तिवारी कोरोना संक्रमित होने के बाद घर में ही रहकर इलाज करवा रहे थे कि शनिवार की शाम को इनकी तबीयत बिगडी और परिजनों ने केयर एंड क्योर अस्पताल में उन्हें दाखिल करवाया जहां कल देर रात पल्स रेट गिर जाने और दिल का दौरान पडऩे के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी की कोरोना से जंग लड़ रही हैं।
बीते सप्ताह श्री तिवारी कोरोना की चपेट में आ गए और उनके बेटे तुषार अपनी पत्नी के साथ बेंगलूरु से यहां पहुंच गये थे। ऑक्सीजन लेवल में उतार-चढ़ाव को देखते हुए बेटे ने घर पर ही सिलेंडर की व्यवस्था कर रखी थी। शनिवार की शाम उनकी तबियत बिगडऩे पर बेड की तलाश शुरू हुई और केयर एंड क्योर अस्पताल में जगह मिलने पर उन्हें शिफ्ट किया गया, तब से वे लगातार वेंटिलेटर पर थे। कल रात 10 बजे उनका पल्स रेट गिर गया और उन्हें दिल का दौरा पड़ा, रात 10.30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तिवारी का 2019 में हार्ट सर्जरी हुआ था और उन्हें शुगर व बीपी की बीमारी था। पत्रकार तिवारी की पत्नी भी इस समय कोरोना संक्रमित हैं और उनका भी घर पर ही इलाज चल रहा है। तुषार व उनकी पत्नी भी एक माह पूर्व कोरोना पीडि़त थे। स्वस्थ होने के बाद वे विशेष अनुमति लेकर अपने पिता की देखभाल के लिये यहां पहुंचे थे।
तिवारी ने लम्बे समय तक नवभारत में काम किया और वे बीते अगस्त 2019 को सेवानिवृत हुए थे। वे अपनी सशक्त लेखनी और बेबाकी से विचार रखने के लिये जाने जाते थे। छात्र जीवन में उन्होंने जिले में एसएफआई का नेतृत्व भी किया तथा गवर्मेंट कॉलेज के छात्रसंघ सचिव भी रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
