बिलासपुर। शहर विधायक के पहल पर SECL ने जिले को 25 लाख रुपए दिए है। इस राशि से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदी जाएगी ताकि कोविड हॉस्पिटल्स में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सके।
विधायक शैलेश पांडे ने दिनांक 24 अप्रेल को SECL प्रबन्धन को आक्सीजन सिलेन्डर की कमी को लेकर पत्र लिखा था। जिसमे उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन से 25 लाख रुपए की मांग की थी। शैलेश पांडे ने शहर में आक्सीजन सिलेन्डर की कमी को देख्ते हुए SECL प्रबन्धन और जिला कलेक्टर से चर्चा कर मांग पत्र भेजा था। आज SECL से 25 लाख रुपए की स्वीकृति मिल गयी है। जिससे आक्सीजन सिलेन्डर खरीदे जायेंगे। जो बिलासपुर मे कोविड के मरीजो को सांस प्रदान करने और हॉस्पिटल के काम आयेंगे। शहर विधायक शैलेंद्र पांडे ने इस मदद के लिए SECL प्रबन्धन का बहुत-बहुतआभार जताया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
