बिलासपुर। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने विज्ञप्ति जारी करते हुए शहर के युवाओं से (जिनकी आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच है) अपील करते हुए कहा है कि वे 1 मई से छत्तीसगढ़ में होने जा रहे, मुफ्त वेक्सीनेशन का लाभ जरूर उठायें। इसके लिए ऑन लाइन पंजीयन 28 अप्रैल से प्रारम्भ हो चुका है वेक्सीनेशन के लिए सभी युवक” selfregistration.cowin. gov. in ” साइट में जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। और अपना नम्बर आने पर (चाहे गए) सेन्टर में जाकर वैक्सीनशन करा सकते हैं। क्योकि इस महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनशन जरूरी है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड 19 जैसी राष्ट्रीय आपदा पर केंद्र की मोदी सरकार ने समरूप कानून बनाने की बजाए वैक्सीन के तीन अलग अलग रेट 300/600/1200 निर्धारित कर यह साबित कर दिया है कि उन्हें जनता से वोट चाहिए न कि संकट काल मे जनता के साथ खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18–45 वर्ष ग्रुप के युवाओं का (जिनकी जनसंख्या लगभग 65 % है) फ्री वैक्सीनेशन न कराकर उनके साथ अन्याय किया है। ऐसी विकट स्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार को आइना दिखाते हुए मुफ्त में वैक्सीनशन कराने का बड़ा निर्णय लिया है। और वैक्सीन बनाने वाली दोनों कम्पनियों को पहली खेप में 25 -25 लाख वैक्सीन इस तरह कुल 50 लाख वैक्सीन का आर्डर दे चुकी है. पर केंद्र सरकार और कम्पनियों द्वारा अभी तक वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को ऐसी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नही कराई गई है। जिससे 1 मई से होने वाले वैक्सीनशन के प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है । प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव और प्रमोद नायक ने राज्य के भाजपा सांसदों समेत सभी बड़े नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने अपने-अपने घर तख्ती धरना–आंदोलन बहुत कर लिया। अब हो सके तो छत्तीसगढ़ की जनता के हित में केंद्र की मोदी सरकार को जागृत करें और मांग करें कि शीघ्र ही छत्तीसगढ़ को वेक्सीन उपलब्ध कराए। उन्होंने पुनः जनता से अपील की है कि वैक्सीनशन में विलंब न करे और अपने आसपास के लोगो को भी प्रोत्साहित करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 8, 2026पुलिस की शिकायत निवारण शिविर : आए जमीन की दर्जनों शिकायतें, कटघरे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली
शिवरीनारायणMay 8, 2026संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजेश्री महन्त ने कहा – न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
