बिलासपुर। ब्यापार विहार के कई थोक ब्यापारियों के कोरोना संक्रमीत होने की जानकारी आ रही है। इनके संपर्क में आए चिल्हर ब्यापारियों के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचने का अंदेशा बढ़ गया है।
ऐसी जानकारी मिल रही है कि व्यापार विहार में बुधवार की रात हुई ऐतिहासिक भीड़ के कारण खत्म हुई सोशल डिस्टेंसिंग का नुकसान कुछ थोक व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। पूरी सावधानी के बाद भी बुधवार रात को खरीदारों की इतनी अधिक भीड़ हो गई। जिसे व्यवस्थित नहीं किया जा सका। व्यापार विहार के एक पदाधिकारी ने जानकारी दी कि बुधवार की रात को ही 8-9 व्यापारी संक्रमित हो गए। इसकी खबर लगने पर व्यापारी चिंता ग्रस्त हो गए हैं। उन्हें आशंका है कि यदि थोक बाजार में रात को लगने वाली भीड़ को नियंत्रित और व्यवस्थित नहीं किया गया तो कुछ और व्यापारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इस पदाधिकारी ने जानकारी दी कि प्रशासन से हुई चर्चा के बाद सभी व्यापारी रात को दुकान खोल कर व्यापार करने पर इस लिए राजी हो गए क्योंकि आम जनता को जरूरी जिंसों और रोजमर्रा के सामानों की किल्लत ना भुगतनी पड़े। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और रात्रि कालीन व्यापार के दौरान व्यापार विहार में सुरक्षा के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रशासनिक दबाव बनाकर रखना चाहिए।
00 चिल्हर व्यापारियों कारण हो रही भीड़
देखने में आ रहा है कि रात को खुल रहे व्यापार विहार के दौरान चिल्हर किराना वाले भी रात को दुकान खोल रहे हैं। और इसके कारण ही बाजार में भीड़ की रेलम-पेल हो रही है। प्रशासन को इन पर कार्रवाई करनी चाहिए।यह साफ देखने में आ रहा है कि यदि चिल्हर दुकानदार भी रात को दुकान खोलेंगे.. तो भीड़-भाड़ नियंत्रण के बाहर हो जाएगी. और इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
