बिलासपुर। बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर रेलवे के बिलासपुर एसईसीआर जोन मुख्यालय में 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने और मौजूदा एसईसीआर चिकित्सालय में तत्काल 100 बेड बढ़ाने की मांग की है। अपने पत्र में श्री यादव ने रेल मंत्री को लिखा है कि सर्वाधिक माल लदान और आय वाला रेलवे जोन होने और 2003 में जोन गठित होने के बावजूद अभी तक बिलासपुर में केंद्रीय चिकित्सालय का निर्माण नहीं किया गया है। पत्र में श्री यादव ने लिखा है कि बिलासपुर में रेलवे का एक सौ बिस्तर वाला मंडल स्तरीय अस्पताल काफी दिनों से है। बिलासपुर के रेलवे जोन बनने के बाद रेल प्रबंधन ने इसी अस्पताल में केंद्रीय अस्पताल का बोर्ड लगाकर जोन मुख्यालय में केंद्रीय चिकित्सालय होने की खानापूर्ति कर दी है। वर्तमान में बिलासपुर के रेलवे अस्पताल में मात्र 125 बेड हैं। लेकिन यह अस्पताल ना तो सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है और न मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ही है। रेलवे के द्वारा बिलासपुर जोन छोड़कर बाकी सभी रेलवे जोन और उनके मुख्यालय में 300 से लेकर 500 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय का निर्माण किया गया है। यह बहुत बड़ी विडंबना है कि सर्वाधिक आय रेलवे को देने वाले बिलासपुर जोन में चिकित्सा के नाम पर सबसे कम सुविधाएं रेल मंत्रालय द्वारा दी गई हैं। पत्र में वर्तमान कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए श्री यादव ने कहा कि इस के प्रकोप से बिलासपुर भी थर्रा गया है। यहां भी बड़ी संख्या में रोज कोरोना से संक्रमित नए मरीज मिल रहे हैं और बड़ी संख्या में मौतें भी हो रही है। इसे देखते हुए महापौर श्री यादव ने रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में कहा है कि बिलासपुर जोन रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण और अधिक आय देने वाला जोन है। इसलिए यहां 300 बिस्तर वाले सुपर स्पेशलिटी रेलवे अस्पताल का निर्माण करने की दिशा में ठोस पहल की जानी चाहिए। वही तात्कालिक रुप में कोरोनावायरस को देखते हुए रेलवे के चिकित्सालय में सौ अतिरिक्त कोविड-19 बेड की व्यवस्था तत्काल कराएं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 8, 2026पुलिस की शिकायत निवारण शिविर : आए जमीन की दर्जनों शिकायतें, कटघरे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली
शिवरीनारायणMay 8, 2026संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजेश्री महन्त ने कहा – न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
