बिलासपुर। लॉक डाउन का उलंघन करने पर पुलिस द्वारा की गई चलानी कार्रवाई से शनिचरी के ब्यापारी नाराज हो गए। पिछले 4-5 दिनों से ब्यापारी दुकान की आधी शटर खोलकर किराना समान बेचने लगे थे। जबकि ब्यापारियों को होम डिलीवरी पर समान बेचने की छूट दी गई है।


शनिचरी के ब्यापारी पिछले कुछ दिनों से सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक आधी शटर उठा के समान बेचना शुरू कर दिए थे। जिसके कारण ग्राहकों की भीड़ लगने लगी थी। पुलिस शनिचरी के ब्यापारियों को चेतावनी दी थी लेकिन उनको कोई फर्क नही पड़ रहा था। लिहाज शनिवार को कोतवाली पुलिस ने कई ब्यापाइयो के खिलाफ म चलानी कार्रवाई कर दी। जिससे वहां के ब्यापारी नाराज हो गए। इसके बाद शनीचरी के व्यापारियों ने शहर विधायक शैलेश पाण्डेय से पुलिस के चालानी कार्यवाही की शिकायत करने पहुंचे। थाना प्रभारी श्रीमती सिदार द्वारा शनीचरी के व्यापारियों के पर चालान की कार्यवाही को लेकर व्यापारी नाराज थे। और वे विधायक से मिलकर इस चालानी कार्रवाई की शिकायत की। व्यापारियों का कहना था कि जब वो जनता को राशन दे रहे थे। उस वक़्त उनकी दुकान मे भीड हो गयी थी। और सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही हो पाया। इस पर पुलिस ने व्यापारियों के उपर कार्यवाही कर दी। इससे दुखी और व्यापारी कह रहे थे कि इसमे उनकी कोई गलती नही थी। पब्लिक ही भीड लगा लेती है। और कोई व्यवस्था भी नही थी। जबकी वो टोकन से कार्य करते है। व्यापारियों ने पुलिस के दुर्व्यवहार की भी विधायक से शिकायत की।

00 विधायक ने की एएसपी से चर्चा
विधायक ने सभी व्यापारियों की शिकायत सुनकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप को फ़ोन कर, बेहतर व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी ध्यान रखने को कहा कि कोई व्यापारी इस करोना के काल मे हताहत न किया जाए। जिससे सभी व्यापारियों मे रोष उत्पन्न हो।
00 नगर विधायक की जनता से अपील
नगर विधयाक ने बिलासपुर की जनता से भी अपील किया है कि वो भी राशन दुकानो से लेते समय भीड नही लगाये और अपनी सुरक्षा और नियम का पालन करे ताकि सभी सुरक्षित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
