बिलासपुर। पुलसिया करवाई को लेकर शनिचरी के ब्यापारियों ने कल ही विधायक से शिकायत किए थे, आज कोतवाली पुली ने पांच ब्यापारियों के खिलाफ फिर करवाई कर दी है। ये ब्यापारी आज दुकान खोलकर फिर से सामान बेच रहे थे।

कोरोना गाइड लाइन का पालन करने शनिचरी किराना मार्केट में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर समझाइश दी जा रही है। दुकानदारों को दुकान के सामने पोस्टर लगा कर दुकान बंद रखने एवं होम डिलीवरी के माध्यम से सामान उपलब्ध कराए जाने संबंधी नोटिस चस्पा कर रखने कहा गया है। उल्लेखनीय है कि किराना व्यापारियों द्वारा होम डिलीवरी नही किये जाने से लोग दुकानों में समान खरीदने पहुच रहे हैं। जिससे दुकानों में भीड़ लग रही है जिससे संक्रमण का खतरा रहता है। आज शनिचरी बाजार में किराना व्यापारी रमेश पंजवानी एवं गोपीचंद गंगवानी के विरुद्ध IPC की धारा 269, 270 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसी तरह मछली मार्केट में भी 3 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है।

गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस ने शनिवार को भी शनिचरी के 5 ब्यापारियों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की थी। इसका ब्यापारियों ने विरोध किया था। पहले ब्यापारियों ने कोतवाली थाना जाकर अपना विरोध दर्ज कराया फिर शहर विधायक शैलेश पांडेय के पास जाकर पुलिस की शिकायत की थी। देरशाम कोतवाली पुलिस ने एक सर्कुलर जारी कर सभी ब्यापारियों को चेतावनी दी गई थी कि दुकान खोलर समान बेचे तो करवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
