बिलासपुर। थाना कोटा क्षेत्र में गांजा, जुआ, सट्टा, अवैध शराब पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने निर्देशित किया है। जिसको गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा एवं प्रभारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर नव पदस्थ थाना प्रभारी शनिप रात्रे के द्वारा मुखबिर तैनात किया गया था। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि मस्जिद पारा कोटा में रमेश दुबे नाम का आदमी अपने घर के सामने गली में गांजा बेच रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताए जगह पर जाकर टीम के द्वारा घेराबंदी कर रेड करने पर एक आरोपी पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम रमेश दुबे पिता स्व जमुना प्रसाद 52 वर्ष पता मस्जिद पारा कोटा थाना कोटा होना बताया। जिसके पास एक काले रंग के पॉलीथिन में रखे समान के बारे मे पूछने पर गांजा बेचना बताया। जिसे तौल करने पर 500 ग्राम होना पाया गया। जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये तथा बिक्री रकम 100रुपये नगदी बरामद किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी शनिप रात्रे के साथ उपनिरीक्षक जागेश्वर राठिया, स उ नि ओंकार प्रसाद बंजारे, आरक्षक असीम भारद्वाज,प्रदीप जायसवाल, गोविंदा, राजकुमार श्याम, म आरक्षक पांचों बाई मार्बल का सराहनीय योगदान रहा।

इसी तरह शनिवार को पुरानी बस्ती कोटा में दो लोग सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया था। जिसमे से एक का नाम राहुल रजक पिता श्याम रजक 23 वर्ष पता पुरानी बस्ती कोटा थाना कोटा जिससे 20 हजार का कागज पर लिखा सट्टा पट्टी एवं 5 हजार रुपये नगदी,1 मोबाईल एवं ऋषभ सिंह पिता स्व पूनम सिंह 24 वर्ष पता पुरानी बस्ती कोटा थाना कोटा से 30 हजार रुपये का कागज पर लिखा सत्ता पट्टी, 8 हजार रुपए नगदी एवं 1मोबाइल को विधिवत जप्त किया गया, दोनो आरोपियों को मय जप्त सामान के थाना लाकर दोनो आरोपियों के विरुद्ध अलग अलग धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
