बिलासपुर। तिफरा स्थित फल एवं सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग को ताक में रखकर ब्यापारी अपना ब्यापार कर रहे थे। सिरगिट्टी पुलिस ने यहां से 8 ब्यापारियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से मंडी के ब्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार सक्रिय हो कर कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को धारा 144 का पालन कराने तथा सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने का निर्देश दिया गया था साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देशित किया गया था कि जिन स्थानों पर बड़े पैमाने पर व्यापार होता है तथा अधिक भीड़ लगने की संभावना रहती है। उन जगहों को चिन्हित कर यहां पर जो व्यक्ति नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, उन पर कार्यवाही करें। इसी निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली निमेष बरैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह के द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर थोक सब्जी मंडी तिफरा में दबिश दी गई। जहां पर व्यापारियों के द्वारा ना तो धारा 144 का पालन किया जा रहा था और न ही कोरोना काल में शासन द्वारा समय समय पर निर्धारित व्यापार सम्बन्धी गाइडलाइन का पालन ही किया जा रहा था। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी खुला उल्लंघन किया जा रहा था। इस प्रकार नियमों की अनदेखी करने तथा अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने पर संक्रमण फैलने की पर्याप्त आशंका थी। संक्रमण का प्रसार ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए सिरगिट्टी पुलिस के द्वारा थोक सब्जी के कुल 8 व्यापारियों पर महामारी अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता के धाराओं के तहत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। एक साथ 8 व्यापारियों पर कार्रवाई होने से व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने थाना प्रभारी सिरगिट्टी को आश्वासन दिया कि पुनः सब्जी मंडी में शासन के गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं किया जाएगा साथ ही धारा 144 के परिपालन में पुलिस को पर्याप्त सहयोग किया जाएगा और मंडी में भीड़ लगाकर कोई भी व्यापार नहीं किया जाएगा, साथ ही व्यापार के दौरान कोरोना का प्रसार ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए व्यापार किया जाएगा। इसी तरह यदुनन्दन नगर में किराना व्यवसायी द्वारा भी दुकान खोल कर भीड़ लगाकर सामान की बिक्री की जा रही थी, जिसके विरुद्ध भी प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी, फैजुल शाह प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, देवमुन पुहुप आरक्षक, मिथिलेश सोनी व सत्येंद्र सिंह ने पूरी सक्रियता से भाग लिया।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणMay 8, 2026संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजेश्री महन्त ने कहा – न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
