बिलासपुर। महापौर की पहल पर अब जरूरतमंदों को जोन कार्यालय से सूखा राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सभी पार्षदों को ऐसे लोगों की सूची जोन कार्यालय के अधिकारियों को देना होगा। यही नहीं राशन वितरण के समय पार्षदों को अधिकारियों के साथ रहना भी होगा।

लॉक डाउन को तीन सप्ताह हो गया है अब मजदूर वर्ग को इससे फर्क पड़ने लगा है। रोजी मजदूरी चल नहीं रही है। ऐसे में राशन और भोजन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव ने सभी 8 जोन अधिकारियों और पार्षदो को सूचना दे दी है कि अपने अपने वार्ड के जरूरतमंद ऐसे लोगो की जानकारी लेकर निगम में उनका नंबर और पता नोट कराए। इसके अलावा जरूरतमंद लोगो की सूचना मिलने पर नगर निगम के पार्षद व कर्मचारी उस जरूरतमंद के घर जाकर नि:शुल्क राशन पहुंचाएंगे। महपौर रामशरण यादव ने बताया कि निगम क्ष्ोत्र के कई वार्डों से इस तरह की समस्या की जानकारी मिल रही है। ऐसे में सभी जोन के अधिकारियों को निर्देश दिया गया हैं। वार्ड के जरुरतमंदों की सूची का वेरिफाई पार्षद द्बारा किया जाएगा क्योकि संबंधित वार्डवासियों के बारे में वो अच्छे से जानते है। उनके वेरिफाई करने से वास्तविक में जो जरुरतमंद है। उनको राशन मिल पाएगी। इस लिए निगम में जानकारी देने के बाद अधिकारी संबंधित व्यक्ति की जानकारी उसके वार्ड पार्षद को देने वार्ड पार्षद उसे अपने वार्ड का निवासी बताएगा और वेरिफाई करेगा तब जोन कार्यलय से जरुरतमंद को सूखा राशन का किट प्रदान कर देगा। इसके लिए मंगलवार को निगम एक नबमर भी जारी करने की तैयारी कर रही हैं जिसमे फोन लगाने से जरूरतमंदो को घर पहुँचाकर सूखा राशन दिया जाएगा।
*पिछले साल लॉकडाउन में 2 करोड़ की राशन बांटी*
महापौर रामशरण यादव ने पिछली बार भी लॉक डाउन में गरीबो को लगभग 2 करोड़ रुपए की नि:शुल्क सूखा राशन वितरित किया था। इस बार भी लॉक डाउन लगातार बढ़ने के कारण मजदूर वर्ग की परेशानियों को देखते हुए महापौर इनको इनको नि:शुल्क घर पहुंच व जोन कार्यालय में आने पर राशन देने का फैसला किया है। ऐसे में अब पार्षदों की मदद से सूखा राशन वितरण शुरू भी कर दिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
